किशोरी संग चार युवक एक महीने से कर रहे थे रेप , दो आरोपी गिरफ्तार
https://www.shirazehind.com/2021/10/blog-post_489.html
जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी संग पड़ोसी गांव के चार युवक एक महीने से एक इंटर कॉलेज में सामुहिक दुराचार कर रहे थे।
इस दौरान वीडियो बनाकर किसी को बताने पर वायरल करने व जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे।इसी बीच वीडियो वायरल हुआ तो परिजनों के होश उड़ गए।पुलिस को मामले की जानकारी दी।जानकारी होते ही एडिशनल एसपी संजय कुमार, सीओ शुभम तोदी व चंदवक थानाध्यक्ष संजय सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की तहकीकात की।
पुलिस पास्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार एक गांव निवासी नाबालिग किशोरी को पड़ोसी गांव के चार दंबग युवकों ने उसे डरा धमकाकर एक महीने पहले एक इंटर कॉलेज में ले जाकर सामुहिक दुराचार किया तथा वीडियो बना लिया।फिर सभी आए दिन वीडियो वायरल करने की धमकी देकर सामुहिक दुराचार करते रहे और बेबस किशोरी सबकुछ सहती रहीं।इसी दौरान युवकों में अनबन हुई तो दो दिन पूर्व एक ने वीडियो वायरल कर दिया।
पूरे घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए।तत्काल चंदवक पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी गई।जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी डॉ. संजय कुमार, सीओ शुभम तोडी एसओ संजय कुमार सिंह संग घटना स्थल इंटर कॉलेज सहित पूरे मामले की तहकीकात की।पुलिस पास्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार करके अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।इस संबंध में एसपी सिटी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।