अवैध बूचड़खाने का भंडाफोड़ , एक तस्कर गिरफ्तार
https://www.shirazehind.com/2021/11/blog-post_588.html
जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के उसरहटा गांव में शनिवार को पुलिस ने छापेमारी कर अवैध स्लाटर हाउस का भंडाफोड़ किया। मौके पर 70 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस के साथ पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया जबकि नौ भाग निकले। मुकदमा दर्ज कर पुलिस फरार आरोपितों की तलाश में जुटी है।
कोतवाली के उप निरीक्षक आरडी यादव हमराहियों के साथ क्षेत्र में भ्रमण पर निकले थे। इसी बीच मुखबिर ने सूचना दी कि उसरहटा गांव निवासी सलीम उर्फ फेकू अपने घर में अवैध रूप से स्लाटर हाउस चला रहा है। सलीम व उसके अन्य साथी गोवंश का वध कर मांस की सप्लाई करते हैं। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सलीम के घर पर छापेमार की। मौके पर नसीम निवासी गांव शाहापुर थाना खेतासराय को 70 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मौका पाकर सलीम व आठ अन्य भाग निकले।