उम्र भले ही कम है लेकिन समाज सेवा का जज्बा आसमान से भी ऊँचा
https://www.shirazehind.com/2021/11/blog-post_884.html
जौनपुर। माॅडलिंग की दुनियां में धमाका मचा चुकी जिले की एक 9 वर्ष की बेटी अतुलिका सिंह अब समाज में फैली बुराइयों को जड़ से समाप्त करने के लिए अभियान चला रही है। इसके अलावा वह गरीबो का दुःखदर्द बाटने के लिए अपना जन्मदिन गरीबो की बस्ती में जाकर उनके बच्चो के बीच में मनाती है। इतना ही नहीं कोरोना काल में उसने अपना गुल्ल्क फोड़कर एकत्रीत हुए पैसे को जिलाधिकारी के द्वारा बनाय गए सहायता केंद्र में दान दी थी।
माॅडलिंग की दुनियां में तहलका मचाने वाले अतुलिका सिंह मूल रूप से केराकत थाना क्षेत्र के बेहड़ा गांव के निवासी नागेन्द्रनाथ सिंह की बेटी है। नागेन्द्र सिंह बजली विभाग में जूनियर इंजीनियर रहे है। अतुलिका सिंह मौजूदा समय में नगर के एक कान्वेंट स्कूल में 5 वी क्लास की छात्रा है। अतुलिका एक वर्ष की उम्र से ही चंचल है वह पढ़ाई के साथ साथ स्कूल में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमो में भाग लेती है सभी कार्यक्रमो की बाजी वही जीतती चली आ रही है। जिले स्तर पर हुए कार्यक्रमो भी पहला स्थान बनाया है। जौनपुर गाॅट टैलेंट शो भी अतुलिका ने अपने नाम का डंका बजवा दी थी।
अतुलिका सिंह ने लखनऊ में आयोजित अवध महोत्सव में तंबाकू मुक्त समाज हेतु जागरूकता अभियान मे प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया था। कोरोंना जैसे महामारी मे अपने जन्मदिन पर अपने बचत के पैसों को जिलाधिकारी के द्वारा बनाय गए सहायता केंद्र में दिया। समय समय पर जागरूकता संदेश दिया और अपने जन्मदिन को गरीब और कमजोर वर्गों के बच्चों के बीच मे मनाती है और कपड़े और जरूरत की सामग्री वितरित करती है, समाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं।
अतुलिका अमेजाॅन समेत आधा दर्जन जैसे बड़ी कम्पनियों के विज्ञापन के लिए शुटिंग कर चुकी है। इसके अलावा सावधान इंडिया के लिए चयनीत हो चुकी है। खास बात है उसने माॅडलिंग की कला किसी संस्थान से नही बल्की उसने खुद से सीखा है। इसके अलावा यह होनहार बिटिया समाज में फैली बुराइयों को दूर करने के लिए जनजागरूकता अभियान भी चलाती रहती है।