रिज़वान हैदर राजा सपा के जिला सचिव नियुक्त
https://www.shirazehind.com/2021/11/blog-post_887.html
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राज बहादुर यादव ने युवा नेता रिज़वान हैदर राजा को जिला सचिव पद पर नियुक्त किया है। गौरतलब है कि राजा समाजवादी विगत एक दशक से ज्यादा समय से समाजवादी पार्टी के लिए कार्य करते हुए लोगों को जोड़ने में जुटे हैं। विगत वर्ष उनका मुंबई में कैंसर का आपरेशन हुआ था जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें एक लाख रूपये की आर्थिक मदद देकर न सिर्फ कार्यकर्ता का सम्मान बढ़ाया बल्कि आगे भी हर संभव मदद करने का वादा किया है। जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कहा कि राजा समाजवादी एक समर्पित कार्यकर्ता हैं और पार्टी की नीति को आम जन तक पहुंचाने में जुटे रहते हैं खासकर अल्पसंख्यक समुदाय को जोड़ने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनकी इस नियुक्ति पर जिला महासिचव हिसामुद्दनी शाह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शकील अहमद, सभासद शबी हैदर सदफ, अल्मास सिद्दीकी, युवा नेता शकील मंसूरी, संजीव यादव सहित अन्य लोगों ने बधाई दी है।
बहुत बहुत बधाई हो
जवाब देंहटाएं