नये वर्ष में नारी एक संकल्प ले ले, ननद बोले तो भाभी चुप,भाभी बोले तो ननद चुप रहेगी
https://www.shirazehind.com/2021/12/blog-post_151.html
संकल्प--
नये वर्ष में नारी एक संकल्प ले ले।।
नारी नारी का सम्मान करेगी,
यह कह काया कल्प कर ले।।
हर रिश्ते में हर रिश्ते को सहती रहेगी।
ननद बोले तो भाभी चुप,भाभी बोले तो ननद
चुप रहेगी।।
ऐसे ही हर रिश्ते में सहयोग करेंगी हम नारी।।
टूटन चुभन से तभी बचेंगी
हम जब नारी, नारी का करेंगी सहयोग भारी।।
नारी ही नारी की दुश्मन है
कहती है दुनिया सारी।।
इस नव वर्ष में हम बदलेंगी
नारी की दुनिया करेंगी प्यारी।।
चलो देखते हैं रामायण त्रिजटा, मंदोदरी सिया के साथ।।
महाभारत में देखें तो द्रौपदी पर हुआ कुठाराघात।।
फिर भी द्रौपदी ने विकट पल में, दिया गांधारी के ममत्व का साथ।।
कठिन से कठिन समय हो पहले नारी नारी का सहयोग करे।।
क्षमा त्याग दया की प्रतिमा
नारी हित संकल्प वरे।।
इसको हल्के में मत लेना
तुम सबसे ज्यादा समृद्ध।।
तुमसे ही शोभित समाज है,
तुमसे ही मिलेगी सद्बुद्धि।।
जैसे समाज में तुम रही वह समाज हमेशा किया उपेक्षा।।
क्या तुम नहीं चाहती कि
नारी को मिलें सुखद शुभेच्छा।।
आने वाली ललनाओं को
सहयोगी नारी उपहार दो।।
नारी नारी का हित चाहे
ऐसा सुखद संसार दो।।
संकल्प करो पूरा नारी को संयम शक्ति अपार दो।।
डा पूनम श्रीवास्तव बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जिला सह संयोजक व असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी विभाग सल्तनत बहादुर पी जी कालेज बदलापुर जौनपुर