बदमाशों ने युवक को मारी गोली , हालत नाजुक

जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के  अरूआवां गांव में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। हाथ में गोली लगने से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 

 सिकरारा थाना क्षेत्र के अरूआवां गांव निवासी भोला सरोज का पुत्र राकेश सरोज (30) गुरुवार सुबह करीब 11 बजे सगड़ी पर बांस लादकर घर जा रहा था। अरूआवां के पास पीछे से बाइक से पहुंचे दो अज्ञात बदमाशों में एक ने सरोज पर  गोली चला दी। दाहिने हाथ में गोली लगने से वह वहीं गिरकर तड़पने लगा। वारदात को अंजाम देने के बाद  बदमाश मौके से फरार हो गए। वहीं गोली चलने की आवाज से गांव में सनसनी फैल गई। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे।  
पुलिस को सूचित कर युवक को इलाज के लिए सीएचसी मछलीशहर भिजवाया। जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। मौके पर मय फोर्स पहुंचे थानाध्यक्ष मनीष राय ने घटना स्थल पर लोगों से जानकारी हासिल की। इस संबंध में उन्होंने बताया कि युवक के दहिने हाथ में गोली लगी है। वह अस्पताल में खतरे से बाहर बताया जा रहा है। बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम जुटी है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं है।  

Related

news 3755979730791618016

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item