साज़िया खान बनी राजा भईया के पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष
https://www.shirazehind.com/2022/01/blog-post_34.html
जौनपुर। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भईया व प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज की संस्तुति पर जिला प्रभारी व जिलाध्यक्ष विराज ठाकुर ने पार्टी का विस्तार करते हुए साज़िया खान पुत्री मोहम्मद इस्लाम (पूर्व लोकसभा प्रत्याशी 2004) निवासी समोधपुर शाहगंज को पार्टी के प्रति उनकी लगातार सक्रियता व समर्पण को देखते हुए जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ के पद पर मनोनीत किया। इस पर पार्टी के तमाम लोगों ने सुश्री साज़िया खान को बधाई देते हुये पार्टी हाईकमान के इस निर्णय की सराहना किया।