बसपा नेता जेपी सिंह ने थामा भासपा का दामन

जौनपुर। टीडीपीजी कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर, बहुजन समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष डॉ जेपी सिंह ने बुधवार को  लखनऊ कार्यालय पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी(SBSP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष  ओम प्रकाश राजभर तथा राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र राजभर , डॉ संतोष पांडेय के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। 
 डॉ सिंह ने कहा कि 2022 में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ( एसबीएसपी) तथा समाजवादी पार्टी आदि दलों के गठबंधन की सरकार बनाकर माननीय अखिलेश यादव  को सूबे के मुख्यमंत्री बनाने हेतु तन मन धन से समाजिक भाईचारा व ज़मीनी गठबंधन बनाते हुए मेहनत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग मेरे साथ धोखा करते हैं उन्हें ऊपर वाला और नीचे वाले दोनों समय पर सबक सिखाएगें। बसपा से विदा लेते हुए डॉ जेपी सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं को ठगने का कार्य कुछ कोऑर्डिनेटर लगातार कर रहें हैं। जिससे ईमानदार कार्यकर्ता व सामाजिक भाईचारा के लोगों की उपेक्षा हो रही है। अंत मे सभी नेताओं का आभार ब्यक्त करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओ का आह्वान किया।

Related

जौनपुर 5958282615316769782

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item