आधी रात में आग के गोले में तब्दील हो गई स्कार्पियो
https://www.shirazehind.com/2022/02/blog-post_414.html
जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के सुंबुलपुर गांव में सोमवार की देररात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से स्कार्पियो जल गई। उक्त गांव के मोहम्मद खालिक ने अपनी स्कार्पियो पड़ोसी के यहां खड़ी की थी। आधी रात के समय स्कार्पियो आग के गोले में तब्दील हो गई। पड़ोसी के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। स्कार्पियो मालिक व ग्रामीणों ने किसी तरह से आग बुझाई, लेकिन तब तक अगला हिस्सा पूरी तरह नष्ट हो चुका था। मौके पर एक डिब्बा मिला जिससे पेट्रोल की गंध आ रही थी। वाहन स्वामी ने आगजनी की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस छानबीन कर रही है।