शिराज ए हिन्द सहयोग फाउंडेशन ने बचायी एक महिला की जान
https://www.shirazehind.com/2022/06/blog-post_722.html
जौनपुर। शिराज ए हिन्द सहयोग फाउंडेशन की एक नेक पहल ने एक महिला की जान बचा ली। जीवन और मौत की बीच जुझ रही गर्भवती महिला को इस फाउंडेशन से समय से खून देकर नया जीवन दान दिया है।
दर असल बक्शा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर कोहड़े गांव के निवासी मेराज की पत्नी शालू को बच्चा पैदा होने वाला था उसे नगर एक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में पता चला कि महिला को केवल छह प्रतिशत खून है ऐसे में डिलेवरी होने पर जच्चा बच्चा के जान का खतरा है। खून की कमी सुनते ही उसके परिजनों की खुद हालत विगड़ गयी। ब्लड का इंतजाम नही पा रहा था। इसी बीच नौपेड़वा का एक युवक शिराज ए हिन्द फाउंडेशन के मुख्य ट्रस्टी एम डी शिराज से सम्पर्क किया। फाउंडेशन के सदस्य दिव्यानंद सिंह "मोनू "ने तत्काल आइएमए ब्लड बैंक जाकर अपना एक यूनिट ब्लड दान दे दिया। जिसके कारण महिला की जान बच गयी।