प्राथमिक शिक्षक संघ के धरना प्रदर्शन को धार देगा माध्यमिक शिक्षक संघ
https://www.shirazehind.com/2022/09/blog-post_634.html
जौनपुर। उ0प्र0मा0शि0संघ (सेवारत) की एक आवश्यक बैठक आज टी डी इंटरकालेज जौनपुर मे संपन्न हुयी।बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि हमारा संगठन पुरानी पेंशन बहाली की मांग का समर्थन ही नहीं करेगा बल्कि संगठन के साथियों की पुरजोर उपस्थिति सुनिश्चित कराते हुए आन्दोलन कारी साथियों का उत्साहवर्धन भी करेगा।इस कड़ी में आगामी 20 सितंबर को प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर"कलेक्ट्रेट जौनपुर " में पुरानी पेन्शन बहाली हेतु आयोजित धरना-प्रदर्शन में उ0प्र0मा0शि0संघ सेवारत अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कराएगा और वे स्वयं आन्दोलनकारी साथियों का मनोबल बढाने के लिए उपस्थित रहेंगे। इस आन्दोलन के माध्यम से प्रदेश और देश की सरकार से यह मांग किया जाएगा कि यदि N.P.S.अर्थात नयी पेन्शन व्यवस्था इतनी ही अच्छी है तो उसे सभी सांसदों -विधायकों के साथ-साथ अन्य सभी पेन्शन पाने वाले आदरणीय लोगों पर लागू किया जाय अन्यथा कर्मचारियों/अधिकारियों और शिक्षकों के लिए भी पुरानी पेन्शन व्यवस्था जो उनका हक है उसे बहाल किया जाय।यदि सरकार ऐसा नहीं करती है तो कर्मचारी,अधिकारी, शिक्षक संयुक्त रूप से तब तक आन्दोलन करते रहेगें जब तक कि पुरानी पेन्शन बहाल नहीं हो जाती या फिर सांसदों/ विधायकों और अन्य को भी नयी पेन्शन व्यवस्था में शामिल नहीं कर लिया जाता। बैठक को प्रांतीय उपाध्यक्ष डा राकेश सिंह, मंडलीय संयोजक सरोज सिंह, जिला अध्यक्ष तेरस यादव व जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने भी संबोधित किया।बैठक का संचालन जिला मंत्री ठाकुर प्रसाद तिवारी ने किया।