स्वयंसेवकों ने मुंगराबादशाहपुर नगर में किया पथ संचलन

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय नगर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयंसेवकों ने हिन्दू नववर्ष पर पथ संचलन किया। पथ संचलन कटरा मुहल्ले से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्ग से होता हुआ मुख्य चौराहा स्टेशन, रोड मछलीशहर रोड, जंघई रोड, प्रतापगढ़ रोड, गजराजगंज, सिपाह मोहल्ले से कटरा मोहल्ले में पहुंचकर समाप्त हो गयी। पथ संचलन में स्वयंसेवक घोष की ताल पर कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवकों को देखकर पथ संचलन देखने के लिए सड़क के दोनों तरफ लोग खड़े रहे। इस बीच स्वयंसेवकों का नगरवासियों ने घरों की छतों से पुष्प वर्षा के साथ जगह-जगह स्वागत किया।

पथ संचलन में क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख मिथिलेश जी, जिला प्रचारक प्रभात जी, विश्व हिन्दू परिषद के सह प्रान्त मन्त्री कृष्ण गोपाल जी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शिवगोविन्द साहू, आलोक गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता, विशंभर दुबे, आर0के0 शर्मा, शिवकुमार, सन्तोष मिश्रा, राजीव केसरी, राकेश जी, पुष्पा शुक्ला, दीपक, ज्ञान, अनुराग, रवि कुमार, तीर्थराज, संजय, अनुज, योगेश, विपिन, आनन्द, शुभम, धीरेन्द्र कुमार, दिलीप, कन्हैया, प्रताप चन्द्र, चन्द्र कमल, अनिल, सोनू, चन्दन सहित बड़ी संख्या में स्वंयसेवक शामिल रहे।

Related

जौनपुर 3123728661046111613

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item