सात साल के मासूम बच्चे ने रखा रोजा

 महराजगंज, जौनपुर। मुक़द्दस माहे रमजान चल रहा है। गर्मी में लोग रोजा रख अल्लाह की इबादत कर रहे हैं। एक ओर जहां बड़े लोग रोज़ा रख रहे हैं, वहीं दूसरी ओर छोटे बच्चे ने भी रोज़ा रख कर अपने रब की इबादत कर रहा है। स्थानीय क्षेत्र के केवटली बाजार निवासी अंसार अहमद उर्फ शेबू का परिवार अन्य लोगों की तरह ही रोजे रख रहा है लेकिन इस परिवार को खास बनाया है 7 साल का मोहम्मद वैस उर्फ गोलू ने जिसने पहला रोज़ा रखा।

परिवार में सभी सदस्यों को 5 वक्त का नमाज़ पढ़ते देख मोहम्मद वैस उर्फ गोलू भी अदा कर रहा है। कम उम्र के बच्चों द्वारा रोज़ा रखने से लोग हैरान हैं। बच्चे अपने परिवार वालों के साथ सुबह तीन बजे से सेहरी खाने के लिए जगा और सेहरी खाकर फिर कुरआन की तिलावत में जुट गया। बच्चों द्वारा रोज़ा रखा जाना अपने आप में बड़ी बात है। मुसलमानों के लिए रोज़ा बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस माह में अल्लाह अपने नेक बन्दों के लिए अपनी रहमत के दरवाजे खोल देता है। बच्चे भी अल्लाह को राज़ी करने के लिए रोज़े रख रहे हैं। इबादत कर रहे हैं। यह सब अल्लाह का करम है। सभी उसके शुक्रगुज़ार हैं।

Related

जौनपुर 411353717200429412

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item