विदुषी का हुआ चयन

 जलालपुर, जौनपुर। त्रिलोचन महादेव की निवासिनी विदुषी वर्मा का चयन भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के तहत सांस्कृतिक संसाधन और प्रशिक्षण केंद्र (सीसीआरटी) छात्रवृत्ति के लिए हुआ है। संपूर्ण भारत से चुने गए प्रतिभागियों में विदुषी का चयन भारतीय शास्त्रीय संगीत (गायन) में हुआ है जबकि संपूर्ण उत्तर प्रदेश से सिर्फ दो प्रतिभागियों को गायन में चुना गया है। विदित हो कि पिछले वर्ष उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ द्वारा भी विदुषी को पुरस्कृत किया गया था। विदुषी सनबीम इंग्लिश स्कूल भगवानपुर वाराणसी में कक्षा 11वीं की छात्रा है। बता दें कि ख्यातिलब्ध शास्त्रीय गायक देवाशीष डे से विदुषी गायन का शिक्षा-दीक्षा ले रही है।

Related

जौनपुर 3622904869899801402

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item