बरसठी पुलिस ने हत्या में वांछित 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

बरसठी, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष गोविन्द देव मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने धारा  302, 201, 34 भादंवि में वांछित रमेश सिंह पुत्र रामजीत सिंह निवासी कान्हपुर थाना बरसठी, विनय मौर्या पुत्र विदेशी मौर्या निवासी हसिया थाना बरसठी, सन्तोष मिश्रा पुत्र स्व लक्ष्मीशंकर मिंश्रा निवासी हसिया थाना बरसठी एवं वेदी सिंह पुत्र स्व. कुन्न्रू बिन्द थाना बरसठी को भैंसहा से पकड़ लिया। उनके पास से एक स्कूटी होण्डा एक्टिवा व एक मोटरसाइकिल होण़्डा साइन बरामद हुआ जिसके बाद सभी को चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष गोविन्द देव मिश्रा के अलावा उ0नि0 धर्मदेव प्रसाद, स0उ0नि0 राजकुमार यदव, हे0का0 रामाकान्त यादव, हे0का0 अजय चौबे, का0 अंकित राय, का0 चंचल यादव, का0 पीयूष यादव, का0 सुरेश यादव शामिल रहे।

Related

जौनपुर 9140915141881980829

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item