मेडल प्राप्त पहलवान सौरभ का हुआ स्वागत

गौराबादशाहपुर,जौनपुर।कजाकिस्तान में हुए एशिया चैंपियनशिप कुश्ती प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल पाकर देश का नाम रौशन करने वाले धर्मापुर ब्लाक के गजना गांव निवासी अंतरराष्ट्रीय पहलवान लालमन यादव के पुत्र पहलवान सौरभ यादव का शनिवार को देर शाम गौराबादशाहपुर कस्बा के चोरसंड में भव्य स्वागत किया गया। समाजसेवी मोहम्मद जैद हिटलर के आवास पर आयोजित स्वागत समारोह में लोगों ने पहलवान का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। हिटलर ने पहलवान को पांच हजार एक रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। इस अवसरपर व्यापार मंडल अध्यक्ष लल्लन प्रताप सिंह, महामंत्री मोहम्मद इकराम अंसारी, अकसम सिद्दीकी, लालबहादुर पाल, हाफिज रेहान, विश्राम प्रजापति, मोहम्मद अरशद, नूर आलम, अबुसाद, अलीशेर, मौलाना नौशाद, मो. हारुन आदि उपस्थित रहे।

Related

जौनपुर 3812468248742265605

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item