अविरल सिंह का आईआईटी में चयन होने से जिले में खुशी की लहर

जौनपुर।  संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेईई-एडवांस्ड का परिणाम रविवार को घोषित हो गया , इस परीक्षा में  नगर के लाइन बाजार हुसेनाबाद रहने वाले शैलेंद्र सिंह बिसेन के पुत्र अविरल सिंह ने बाजी मारी है। अविरल ने  ऑल इंडिया रैंकिंग में सात हजार रैंक प्राप्त किया है। आईआईटी में चयन होने पर आसपास के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। 

मुंबई की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह, महासचिव शिवपूजन पांडे तथा उपाध्यक्ष मानिकचंद यादव ने संस्था की तरफ से अविरल को बधाई दी है। अविरल के चाचा संजय सिंह बिसेन संस्था के ट्रस्टी तथा डॉ किशोर सिंह के रिश्तेदार हैं। ऐसे में अविरल के चयन होने पर मुंबई में भी जश्न मनाया गया। अविरल प्राइमरी से ही पढ़ने में बहुत ही मेधावी छात्र रहा है। यही कारण है कि लोगों को पूरी उम्मीद थी कि वह आईआईटी की परीक्षा पास कर लेगा।

Related

जौनपुर 3059592619766734355

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item