युवाओं के सपनों पर लगा ग्रहण, लाखों का घोटाला, अधिकारी मौन
https://www.shirazehind.com/2023/06/blog-post_251.html
जौनपुर। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजना खेलेगा भारत बढ़ेगा भारत के तहत ग्रामीण क्षेत्र में युवाओं के लिए निर्माणाधीन बृहद स्टेडियम भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ गया।
बताया जाता है कि विकास खंड सुईथाकला के कम्मरपुर गांव में क्षेत्र पंचायत सुईथाकला द्वारा करोड़ों की लागत से बनने वाले बृहद स्टेडियम अधिकारियों कर्मचारियों की मिली भगत से लाखों का गबन होने के चक्कर में आंधी अधूरी बाउंड्रीवॉल सिर्फ बन पाई । एक वर्ष से काम रुका हुआ है।
सूत्रों की माने तो उक्त मामले में क्षेत्र पंचायत के नेताओं अधिकारियों की कमीशन खोरी के चलते लाखों रुपए का बंदरबांट हो जाने के कारण रुपया तो निकल गया परंतु कार्य पूर्ण नहीं हुआ वही घोटाला इतना है कि कोई भी अधिकारी कर्मचारी उक्त कार्य को कराने को तैयार नहीं है।
जहां मुख्यमंत्री रोजाना जिले के जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, से विकास संबंधी पर जानकारी ले रहे हैं वहीं जिले के कोई भी अधिकारी उक्त वृहद स्टेडियम के बारे में कुछ बोलने को तैयार नहीं वहीं क्षेत्र के युवाओं को केन्द्र प्रदेश सरकार द्वारा की गई दी गई तोहफे से जहां युवाओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी थी वहीं स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों अधिकारी कर्मचारियों के भ्रष्टाचार के चलते वर्षों से उक्त स्टेडियम का कार्य रुका पड़ा हुआ है जिससे क्षेत्र के युवाओं के सपनों को धक्का लगा, ग्रामीण उक्त मामले की शिकायत पहले भी जिले के उच्च अधिकारियों से की थी परंतु उक्त मामले में अधिकारियों की लीपापोती के चलते मामला रफा-दफा उस समय कर दिया गया। परंतु अब उक्त कार्य पर कोई अधिकारी कर्मचारी कार्य कराने को तैयार नहीं ग्रामीणों ने मांग किया है कि उक्त स्टेडियम के कार्य की जांच कराकर दोषी लोगों के ऊपर विधिक कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य पूर्ण कराने कराया जाए यदि ऐसा संभव नहीं होता है तो ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
उक्त मामला मेरे चार्ज लेने के पहले से है जिसकी फाइल पंचायत कार्यालय में मौजूद नहीं है । जिसके कारण मुझे पूरी जानकारी नहीं है उक्त के संदर्भ में उच्चाधिकारियों के संज्ञान में भी है जल्द ही मामले का निराकरण कराकर बृहद स्टेडियम का कार्य चालू करा दिया जाएगा ।
सर्वेश मोहन श्रीवास्तव
खंड विकास अधिकारी सुईथाकला जौनपुर

