ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि के ड्राइवर, सफाई कर्मी के बाद विवाद का मामला पकड़ा तूल

सुईथाकला/ जौनपुर। पेशे  से शिक्षक एवं तथाकथित ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि के ड्राइवर व ब्लाक पर तैनात सफाई कर्मी के बीच गाली गलौज का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शनिवार सफाई कर्मी के साथ प्रधान संगठनों के लोग विकास खंड मुख्यालय पर एक कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भाजपा नेता एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु से मिलकर न्याय की गुहार लगाई।

बताया जाता है कि विगत दिनों क्षेत्र पंचायत की बैठक के पश्चात किसी बात को लेकर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि के ड्राइवर व ब्लॉक पर तैनात  सफाई कर्मी मेवालाल के बीच गाली गलौज धक्का मुक्की हो गया था जिसको लेकर विवाद इतना बढ़ा की राजेश एडीओ पंचायत सुईथाकला ने सफाई कर्मी को ब्लाक मुख्यालय से हटाकर अरसिया करने की चिठ्ठी जिला पंचायत राज अधिकारी जौनपुर को लिख दिया । इसकी जानकारी होने पर ब्लॉक के कुछ संगठनों ने खंड विकास अधिकारी सुईथाकला से आपत्ती जताई एंव मामले का अभिलंब निस्तारण करने का अपील भी किया था । सूचना पर खंड विकास अधिकारी  प्रधान संगठनों के कुछ लोग बैठकर मामले को रफा-दफा करने की बात भी कही लेकिन मामला अभी थमा नहीं विकास खंड मुख्यालय के कार्यक्रम समापन के पश्चात  एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसी एक निजी कार्यक्रम में कम्मरपुर निवासी समाजसेवी प्रवीण सिंह के घर पहुंचे तो वहां प्रधान संगठनों के लोगो के साथ सफाईकर्मी अपनी आपबीती एमलसी से बताई सफाई कर्मी मेवालाल का आरोप है कि मेरी ड्यूटी ब्लॉक मुख्यालय पर है प्रमुख श्रीमती विद्या तिवारी ब्लॉक मुख्यालय मीटिंग के अलावा कभी आती नहीं है।उनके बेटे पेशे से शिक्षक अपने लौ लश्कर के साथ रोजाना ब्लॉक मुख्यालय आकर प्रमुख कक्ष को खुलवा कर बैठते हैं और वहां पर हम लोगों को बुलाकर  अनाप-शनाप स्वयं व अपने ड्राइवर व सहकर्मियों से देते रहते हैं। जिसकी शिकायत मैं स्वयं अधिकारियों को दे चुका हूं इसी परिपेक्ष में विगत दिनों उनके ड्राइवर द्वारा मुझे पुनः जाति सूचक शब्दों में गाली गलौज की गई थी। और मेरा स्थानांतरण कराने के लिए ब्लॉक के अधिकारी कर्मचारियों पर दबाव बनाकर चिट्ठी लिखा दिया गया जबकि प्रमुख श्रीमती विद्या तिवारी स्वयं मीटिंग के अलावा नहीं आती उनके बेटे ही रोजना प्रमुख कक्ष में कब्जा जमा कर बैठ जाते हैं। और आदेश निर्देश जारी करते रहते हैं जो शासनादेश के विपरीत है

       इस मामले मैंने दोनों पक्षों से वार्ता कर मामले को रफा-दफा करा दिया हूं ।जहां तक प्रमुख कक्ष में बैठने की बात है तो प्रमुख के अलावा कोई भी प्रमुख की गैरमौजूदगी में प्रमुख कक्ष में बैठ नहीं सकता यदि ऐसा है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। सर्वेश मोहन श्रीवास्तव

खंड विकास अधिकारी

सुईथाकला जौनपुर

Related

जौनपुर 1299398473592607067

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item