पुरानी पेंशन बहाली हुंकार रैली को सफल बनाने के लिए शिक्षक संघ ने कसी कमर
श्री सिंह ने कहा कि जिले स्तर पर हम सभी को कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष प्रदीप सिंह व अन्य 40 से अधिक संगठनों के साथ समन्वय बनाते हुए पूरे तन मन से लगकर भारी से भारी संख्या में शिक्षकों /कर्मचारियों से सम्पर्क करके उनको लखनऊ चलने के लिए तैयार करना है।
इस अवसर पर जिला मंत्री सतीश पाठक ने सभी ब्लाक अध्यक्ष मंत्री से अपने अपने ब्लाक से लखनऊ में चलने वाले शिक्षकों की सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा और भारी से भारी संख्या में धरने स्थल पर पहुंचने के लिए जोर दिया।
इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष रोहित यादव जिला संयुक्त मंत्री शैलेंद्र सिंह महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अर्चना सिंह जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह टोनी, अतुल सिंह डॉ अखिलेश सिंह जिला संगठन मंत्री संतोष बघेल ब्लाक अध्यक्ष सरोज सिंह दिवाकर चौहान विशाल सिंह अजय सिंह अखंड प्रताप सिंह सिंह दिलीप यादव रोहित सिंह नवीन सिंह शशांक मिश्रा मनोहर राकेश सिंह जय प्रकाश सिद्धार्थ सिंह मनोज सिंह सुरेश मिश्रा डॉ साकेत सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

