वगैर लाईसेंस के नही चलना चाहिए एक भी अस्पताल: डीएम

जौनपुर। अवैध नर्सिंग होमो में लगातार हो रही मरीजो की मौत के मामले को देखते हुए जिला प्रशासन गम्भीर हो गया है। बुधवार को डीएम ने आईएमए व प्राईवेट अस्पतालों के संचालको के साथ बैठक किया। डीएम ने साफ कहा कि वगैर लाईसेंस के कोई भी अस्पताल संचालित नही होना चाहिए और अग्निशमन का व्यवस्था चाकचौबंद होनी चाहिए। अगर किसी प्रकार की लापरवाही मिली तो उस अस्पताल के विरूध कठोर कार्रवाई की जायेगी। 

 जिलाधिकारी अनुज झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन/प्राइवेट अस्पताल के प्रबंधकों के साथ बैठक हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी अस्पताल फायर फाइटिंग सिस्टम (अग्निशमन प्रणाली) के नियमों का पालन करना सुनिश्चित करें। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि फॉयर सेफ्टी के लिहाज से जो दिशा-निर्देश निर्धारित किए गए हैं, उसका कड़ाई से पालन हो। इसके अलावा अस्पताल भवन निर्माण संबंधी आवश्यक दस्तावेज पूर्ण हो। कोई भी अस्पताल/नर्सिंग होम बिना वैध अनुमति के संचालित नहीं होना चाहिए। अग्निशमन प्रमाण-पत्र प्राप्त करना अनिवार्य होगा। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० लक्ष्मी सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, डिप्टी सीएमओ डॉ० राजीव यादव सहित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सदस्य व प्राइवेट अस्पताल के प्रबंधक उपस्थित रहे।

Related

जौनपुर 4912048451975457423

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item