वरिष्ठ अधिवक्ता दुष्यंत सिंह का हैदराबाद में हुआ भव्य स्वागत
https://www.shirazehind.com/2023/06/blog-post_450.html
हैदराबाद। बिहार सहयोग समिति तेलंगाना के पदाधिकारियों ने सेंट्रल रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइलैड (क्रीडा), हैदराबाद के परिसर में यूपी के कानूनविद व जाने-माने अधिवक्ता दुष्यंत सिंह से मुलाकात की। इस दौरान पदाधिकारियों ने कई मुद्दे पर चर्चा की और कानून के क्षेत्र में उनके द्वारा दी जा रही सेवाओं की सराहना की। श्री सिंह पिछले चार दशकों से उत्तर प्रदेश के दीवानी न्यायालय में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कई चर्चित मामलों में पैरवी की है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित क्रीडा के डायरेक्टर डा विनोद कुमार सिंह से बिहार सहयोग समिति तेलंगाना के अध्यक्ष बिनय कुमार यादव और महामंत्री राज नारायण सिंह में क्रीडा की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। दोनों पदाधिकारियों में कृषि क्षेत्र में किसानों के कल्याण के लिए की जा रही संस्था की गतिविधियों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता दुष्यंत सिंह का बिहार सहयोग समिति के पदाधिकारियों ने स्वागत किया।

