2024 में प्रदेश की सभी 80 सीटो पर लहरायेगा बीजेपी का परचम: ब्रजेश पाठक
सभा के बाद पत्रकारो से बातचीत में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सभा में जिस तरह से जाति,धर्म और सम्प्रदाय से ऊपर उठकर भीड़ उमड़ी है उससे साफ हो गया है कि लोकसभा चुनाव में जौनपुर सीट प्रचण्ड बहुत से भाजपा की झोली में आयेगी साथ ही प्रदेश की सभी 80 सीटे बीजेपी जितेगी । सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में पीडीए और गठबंधन सब फ्लाप हो जायेगी। 2014, 2017 में 2019 और 2022 में गठबंधन को जनता बुरी तरह से नकार दिया है। सपा बसपा का गठबंधन हो चुका है, सपा कांग्रेस को गठबंधन हो चुका है। अब ये जातिगत अधार पर चुनाव लड़ना चाहती है। भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के अधार पर चुनाव लड़ रही है गरीब कल्याण योजना के माध्यम भारतीय जनता पार्टी घर घर पहुंच चुकी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जनता विश्वास करती है।
जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्राइवेट स्कूल की भांति अब सरकारी स्कूलों में भी एक एक समान ड्रेस कोड लागू है। मध्यान भोजन की व्यवस्था है नई शिक्षा नीति के माध्यम से मातृभाषा में बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। युवाओं को रोजगार से जोड़कर स्वावलंबी बनाया जा रहा है बिना किसी सिफारिश के युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। आज प्रदेश में कई मेडिकल कॉलेज स्थापित हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिजली के क्षेत्र में व्यापक सुधार हुआ है। हर घर नल योजना के तहत प्रत्येक घर तक जल उपलब्ध कराया जा रहा है। महिला सुरक्षा एवं रोजगार के लिए विशेष प्रयास किया जा रहा है।

