मानवता की सेवा व रक्षा करना सबसे बड़ा धर्म: लता सर्वेश मौर्य

 जौनपुर। बीती रात नेकी घर के युवा टीम द्वारा शहर के चौराहों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, मंदिरों के आस—पास असहाय एवं निर्धन परिवार के बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं को कपड़े दिया। साथ ही बच्चों के हाथ में किताबें बाटीं। गर्मी को देखते हुए लू से बचने हेतु बच्चों एवं वृद्धों को जागरूक भी किया गया। नेकी घर मुहिम की संरक्षक नीलम यादव ने बताया कि इस समय हीटवेव का काफी दबाव है। इस परिस्थिति में एसी में भी रहने वालों की स्थिति बुरी है तो यह गरीब एवं अनाथ बेचारे बिना कपड़ों के किस प्रकार अपना जीवन यापन कर रहे हैं। इनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। नेकी घर के प्रत्येक युवा साथियों का यह कर्तव्य है कि गरीब, अनाथ एवं बेसहारा लोगों को जरूर मदद पहुंचायें। आज नेकी घर मुहिम द्वारा कपड़े और किताबें लेकर तमाम बेसहारों, गरीब, अनाथों को मदद पहुंचाया और लू से बचने हेतु लोगों को जागरूक किया। संस्थाध्यक्ष लता सर्वेश ने बताया कि मानवता की सेवा एवं रक्षा करना ही मानव जीवन का सबसे बड़ा धर्म है। इन्हीं के बीच परमात्मा जाने किस रूप में होते हैं। यदि आप मानव हैं तो आप मानव के काम जरूर आयें। लोगों से अपील करते हुए नेकी घर मुहिम से जुड़े और तमाम युवाओं का उत्साह बढ़ायें, ताकि हर गरीब, अनाथ एवं बेसहारा की मदद हो सके। इस अवसर पर जितेंद्र शर्मा, कमलेश प्रजापति, संदीप मौर्य, चंदन, धर्मेंद्र, अतुल, कमलेश एलआईसी, प्रमोद कुमार, वीरेंद्र गुप्ता, सर्वेश मौर्य, सुरेश अग्रहरी, लड्डू, मुन्ना प्रधान, आंशी साहू सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

जौनपुर 2180567256935059616

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item