एक वर्ष में ही उखाड़ लिया गया ओपेन जिम का उपकरण, जनता का पैसा बरबाद
नगर पलिका परिषद ने 15 वां वित आयोग के तहत दैनिक जागरण कार्यालय के पास चार लाख 64 लाख रूपये की लागत से ओपेन जिम का स्थापना कराया था। इस जिम का लोकापर्ण 20 अप्रैल 2022 को युवा व खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव, तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष माया टण्डन ने संयुक्त रूप से किया था। जिम स्थापित होने के बाद इलाके की जनता यहां जाकर कसरत करती थी। लेकिन नगर निकाय चुनाव से पूर्व यहां पर लगे सभी उपकरण को उखाड़ लिया गया। अब वहां पर केवल लोकापर्ण का बोर्ड लगा है तथा जिस स्थान पर उपकरण लगाया गया था वहां पर नगर पालिका की कबाड़ गाड़ियां खड़ी हो गयी। इस इलाके तत्कालीन सभासद व वर्तमान सभासद के प्रतिनिधि विपिन सिंह सुड्डू ने बताया कि मेरे प्रयास से यहां पर ओपेन जिम स्थापित किया गया था लेकिन जब हमारा कार्यकाल समाप्त हुआ तो अचानक यहां पर लगे सभी उपकरण उखाड़ लिया गया जिसके कारण हमारे क्षेत्र की जनता ठगा सा महसूस कर रही है।
इस मामले पर नगर पालिका परिषद के ईओ संतोष मिश्रा से शिराज ए हिन्द डॉट काम ने बातचीत किया तो उन्होने बताया कि अब वह स्थान सार्वजनिक नही रहा गया है जिसके कारण उपकरण को उखाड़ा कर सुरक्षित रखा गया है जल्द ही उचित स्थान की तलास करके लगवाया जायेगा।


