रामपुर के चेयरमैन की चेयरमैनी खतरे में पड़ी !

  जौनपुर : रामपुर के चेयरमैन विनोद कुमार जायसवाल की चेयरमैनी खतरे में पड़ गई है। शिकायत है कि उन्होंने गलत उम्र दर्शाकर चुनाव लड़ा है। शिकायत मिलने पर मुख्यमंत्री के उप सचिव भास्कर चंद्र कांडपाल ने राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव को पत्र भेजकर नियमानुसार जांच करने को कहा है। 

नगर के सब्जी मंडी निवासी प्रभात तिवारी की  शिकायत है कि विनोद कुमार जायसवाल ने चुनाव में अपनी वास्तविक उम्र छिपाई है। प्रभात तिवारी के अनुसार विनोद की वास्तविक उम्र 51 साल है जबकि निर्वाचन आयोग को उन्होंने फर्जी शपथ पत्र के जरिए अपनी उम्र 45 वर्ष बताई है। 

प्रभात तिवारी ने अपनी शिकायत को पुष्ट करने के लिए विनोद कुमार जायसवाल के पढ़े कालेज श्री राम जानकी दिनकर इंटर कालेज जमालापुर के प्रधानाचार्य का पत्र अटैच किया है। जिसमें उनकी जन्मतिथि 1-8-1972 दर्शाई गई है। इसके अलावा प्रभात तिवारी ने विनोद जायसवाल पर बैंक बैलेंस और सरकारी बकाया में भी झूठी शपथ पत्र दाखिल किया है।

विनोद ने अपना और अपनी पत्नी का बैंक बैलेंस 1लाख रुपए बताया है जबकि उनकी पत्नी ने जो नामांकन पत्र दाखिल किया था उसमें दोनों का मिलाकर बैंक बैलेंस 3 लाख रुपए दिखाया है। इसी प्रकार एक अन्य शपथ पत्र में उन्होंने सरकारी कर्ज नो ड्यूज दिखाया है जबकि जब उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था उस समय बिजली विभाग का उन पर 25 हजार 2 सौ 92 रूपए बकाया था।

प्रभात तिवारी की  शिकायत से चेयरमैन विनोद कुमार जायसवाल के चुनाव की वैधता पर सवालिया निशान लग गया है। प्रभात तिवारी की शिकायत को मुख्यमंत्री कार्यालय ने गंभीरता से लिया है। माना जा रहा है कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच हुई तो विनोद कुमार जायसवाल के हाथ से चेयरमैनी जानी तय है।

Related

जौनपुर 2245390330691003537

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item