नेहरू नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बना बकरियों का अड्डा

 सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेहरूनगर का हाल के चिकित्सकों तथा अन्य स्टॉप की लापरवाही से बेहाल है।सुबह शाम प्रांगण के अंदर भैस बकरियां चरती घूमती नजर आती हैं।

क्षेत्र के तमाम लोगों का आरोप था कि उक्त स्वास्थ्य केंद्र 8 बजे के बजाय साढ़े 8—9 बजे आते हैं। इस बात पर जब वहां 8 बजे जाकर देखने पर कोई नहीं मिला। लगभग साढ़े 8 बजे चपरासी पहुंचे। उसके बाद स्टॉप के अन्य लोग भी धीरे—धीरे केंद्र पर आये। चपरासी ने थोड़ा देर हो जाने की बात मान भी लिया।
इस बारे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी लक्ष्मी सिंह को भी जानकारी दी गयी। स्वास्थ्य केंद्र के ढेर से खुलने के कारण प्रचंड धूप में सुबह सुबह दवा लेने आने वाले मरीज लौट जाते हैं। वे निजी चिकित्सक के यहां दवा लेने को मजबूर हो जाते हैं। उधर प्रभारी चिकित्सक डॉ राजीव कुमार ने पूछने पर कहा कि केंद्र समय से खुला था। उनके तेवर काफी तल्ख रहे।

Related

जौनपुर 1101189717682366717

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item