किशोर के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

 खुटहन, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मेढा गांव में लगभग 10 वर्षीय लड़के के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना बीते 10 जून की है। उक्त गांव का ब्राह्मण वर्ग के एक बच्चे को गांव का ही 15 वर्षीय लड़का बहका—फुसलाकर एक सुनसान स्थान पर ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। जैसे ही यह घटना परिजनों को लगी तो वे उसे लेकर थाने गये। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह को लिखित तहरीर दिया। पुलिस मामला पंजीकृत करते हुए घटना को अंजाम देने वाले युवक की तलाश में जुट गई। पुलिस की छापेमारी में बच्चों के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार भी कर लिया गया है। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है।

Related

जौनपुर 1287908767000079010

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item