बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे पण्डित मतासेवक उपाध्याय

 सिकरारा (जौनपुर) राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के पिता बरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष  माता सेवक उपाध्याय की पुण्यतिथि बुधवार को उनके पैतृक गांव भुइला मे सादगी के साथ मनाया गया। आवास पर ही आयोजित सभा मे बड़ी संख्या मे पहुंचे लोगो ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजलि दी। 

राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी परिजनों के साथ दिन मे दस बजे पिता के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के साथ दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। अपने सम्बोधन मे उन्होंने कहा कि पिताजी के  कामयाबी का मूलमंत्र गरीबो व जरूरतमंद लोगो की सेवा करना था। वे अदम्य साहसी, शिक्षाविद एवं कुशल राजनीतिज्ञ के साथ बहु आयामी व्यक्तित्व के धनी थे। ऐसे मे उनके आदर्शो पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम शुरुआत के बाद से ही दिनभर विभिन्न राजनैतिक दलों के लोगो के साथ प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविद व समाजसेवियों का जमावड़ा शुरु हो गया जो देर शाम तक चलता रहा।
श्रद्धांजलि देने वालों मे मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा,भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, महामंत्री अनिल श्रीवास्तव, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, ब्लाक प्रमुख संजय सिंह, सुजानगंज प्रमुख श्री प्रकाश शुक्ल, बेसिक शिक्षा अधिकारी  डा. गोरखनाथ पटेल, डायट प्राचार्य विनोद शर्मा, पूर्व प्राचार्य डा. समर बहादुर सिंह, शिक्षक नेता राकेश सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह, डा. प्रमोद सिंह, जंग बहादुर सिंह, डा. उदय राज सिंह, बीईओ आनंद प्रकाश सिंह, शैलेष त्रिपाठी सहित भारी संख्या मे लोग मौजूद थे। 
पूर्व प्रमुख सुधाकर उपाध्याय, संतोष उपाध्याय व सुशील उपाध्याय ने अभ्यागतों का स्वागत करने के साथ आभार ज्ञापित किया।

Related

जौनपुर 7551632741751119096

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item