रोजगार मेले में 131 का चयन

जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर ब्लॉक के पंडित राम शिरोमणि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 24 फरवरी 2024 दिन शनिवार को विकास खंड स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 238 से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग किया। साक्षात्कार में लगभग 131 सफल प्रतियोगियों का चयन मौके पर उपस्थित कंपनियों द्वारा ऑफर लेटर प्रदान कर किया गया। 

          मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन कौशल विकास मिशन द्वारा विकास खंड स्तर पर आयोजित रोजगार मेला से बेरोजगारों को अत्यधिक लाभ मिल रहा है। आज के
युवा को इस रोजगार मेला की अत्यधिक आवश्यकता है। 

       जिला कार्यक्रम प्रबंधक/रोजगार मेला प्रभारी प्रभात पाण्डेय ने बताया कि दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना, आईटीआई, जिला सेवायोजन विभाग व कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वाधान में विकास खंड विकाश स्तरीय निःशुल्क रोजगार मेला का आयोजन कराया जा रहा है। जो कि 4 मार्च 2024 तक सभी ब्लाक में क्रमशः लगाया जाएगा।  रामनगर ब्लॉक में आयोजित रोजगार मेला में विभिन्न क्षेत्रों की 12 कंपनियों ने साक्षात्कार करके लगभग 131 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।

        इस अवसर पर जिला कौशल प्रबंधक अनूप पाण्डेय समेत सभी कम्पनियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। अगला रोजगार मेला 26 फरवरी 2024 दिन सोमवार को  विकास खंड सुजानगंज जौनपुर परिसर में आयोजित होगा।

Related

जौनपुर 2402342739488566320

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item