बदले गये कई थानेदार, पुलिस प्रशासन में हड़कंप
https://www.shirazehind.com/2024/02/blog-post_546.html
जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा0 अजयपाल शर्मा ने कानून व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त बनाये रखने के लिए आठ थानाध्यक्षों को बदल दिया है। तबादले में कईयों की थानेदारी चली गयी तो कई थानाध्यक्ष बने है। एसपी के इस कदम से अन्य थाना प्रभारियों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस अधीक्षक के वाचक का काम देख रहे महेशपाल सिंह को थानाध्यक्ष सुजानगंज बनाया गया। बदलापुर के प्रभारी अवशेषनाथ सिंह को मछलीशहर का कोतवाल बनाया गया है।
प्रभारी शिकायती प्रकोष्ठ घनानंद त्रिपाठी को वाचक पुलिस अधीक्षक का चार्ज दिया गया है। सुजनागंज के थानेदार रोहित मिश्रा को बदलापुर की कमान सौपा गया है। गौराबादशाहपुर के थानाध्यक्ष चंदन राय को चंदवक थाने की जिम्मेदारी दी गयी है। आईजीआरएस सेल प्रभारी बृजेश कुमार गुप्ता को गौराबादशाहपुर की थानेदारी मिली है। चंदवक के थानेदार महेश कुमार सिंह को प्रभारी शिकायती प्रकोष्ठ बनाया गया।
मछलीशहर के कोतवाल यजुवेन्द्र कुमार सिंह को प्रभारी आईजीआरएस सेल में भेजा गया है।

