पार्टी के कार्यकर्ता ही संगठन के हाथ पैर:बाबू सिंह कुशवाहा

बाबू सिंह कुशवाहा को संसद भेजने के लिए जौनपुर की जनता और कार्यकर्ताओं ने कसी कमर: ललई

इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित

शाहगंज। समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं की बैठक सपा के जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में सोमवार को एक मैरिज हॉल में आयोजित हुई। गठबंधन के लोकसभा 73 प्रत्याशी, बसपा सरकार में रहे पूर्व मंत्री, जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा का सपा के पूर्व मंत्री व कई बार के विधायक शैलेंद्र यादव ललई और गठबंधन  के कार्यकर्ताओं ने बुके भेंट करके और माल्यार्पण करके भव्य स्वागत किया।

बैठक को


संबोधित करते हुए लोकसभा प्रत्याशी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता ही संगठन की जान और हाथ पैर होते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन का  भय जनता में व्याप्त है  इससे निजात दिलाने के लिए इंडिया गठबंधन की सरकार बनना जरूरी है।श्री कुशवाहा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत सार्थक होगी और कभी किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं महसूस होगी ।उन्होंने बताया कि धर्म के आधार पर  बहला फुसला करकर वोट हथियाने वाली  भाजपा की केंद्र और प्रदेश  सरकार से मुक्ति दिलाना इंडिया गठबंधन का उद्देश्य है।पूर्व मंत्री ने कार्यकर्ताओं और लोकसभा क्षेत्र की जनता को पूरा भरोसा दिलाया कि वह हर कदम से कम कंधे से कंधा मिलाकर हर समय हर सुख दुख में खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि जौनपुर की जनता की आवाज को संसद में उठाकर अधिकारों के लिए हर संभव लड़ाई अवश्य लडूंगा।उन्होंने जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का आश्वासन दिया। पूर्व ऊर्जा मंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने कहा कि जौनपुर की जनता और गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने बाबू सिंह कुशवाहा को  जिताने के लिए कमर कस लिया है।


 श्री ललई ने कहा कि जनता और कार्यकर्ताओं को ईडी,सीबीआई, आयकर विभाग और पुलिस से लड़ना है क्योंकि सत्ता के बजाय विपक्षी पार्टियों पर ही इनकी कार्रवाई चल रही है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर महंगाई, भ्रष्टाचार ,अशिक्षा ,बेरोजगारी को लेकर सरकार पर जमकर हमला बोला।पूर्व विधायक अरशद खान ने कहा कि यह ऐतिहासिक चुनाव होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार संविधान  समता ,आरक्षण और जनता के अधिकार के खिलाफ है। उन्होंने सरकार पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराने का आरोप लगाया। सपा के जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि अखिलेश यादव एनडीए के विपक्ष के सबसे मजबूत विकल्प हैं। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में भाजपा की सरकार का सफाया होगा। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने भाजपा कि केंद्र और प्रदेश सरकार को दिलों को तोड़ने वाली सरकार बताया।नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह बंटी ने कहा कि आपसी मतभेद और दिलों की दूरियाँ मिटाकर गठबंधन के प्रत्याशी को संसद भेजने का काम करें।


उन्होंने  बूथ स्तर पर  जीत सुनिश्चित करने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। पूर्व एमएलसी लल्लन यादव ,आप के जिला अध्यक्ष  सूर्य नारायण सिंह मुन्ना, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विनोद प्रजापति, मास्टर आफताब, सुशीला राव ,विक्रमाजीत बिंद, त्रिभुवन यादव ,लाल प्रकाश पाल, मसूद अहमद, अमित सिंह  आदि लोगों ने भी अपने विचार प्रकट किये। इस अवसर पर   सपा नेता व अधिवक्ता संजय सुरेंद्र कुमार यादव सदस्य जिला पंचायत, भूपेंद्र यादव ,प्रमोद यादव सपा नेता ,डॉ वीरेंद्र विक्रम यादव, विजय यादव ,हिसामुद्दीन, अरशद अंसारी ,सुशील यादव सहित तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related

डाक्टर 6265249509979761107

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item