भारत विकास परिषद के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गये विकास साहू

 

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के पक्का पोखरा के समीप भारत विकास परिषद महावीर शाखा की बैठक परिषद की महिला सयोजिका रीता जायसवाल के निवास पर हुई जहां समिति के अध्यक्ष सचिन जायसवाल की अध्यक्षता में विकास साहू को र्निविरोध अध्यक्ष 2024—25 चुना गया। बता दें कि चुनाव अधिकारी रवि प्रकाश जायसवाल प्रान्तीय अध्यक्ष के दिशा निर्देश में अध्यक्ष पद के नाम का प्रस्ताव मनोज पाण्डेय ने दिया जिस पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने निर्विरोध समर्थन दिया। इसके बाद सचिव के लिये विवेक सोनी एवं कोषाध्यक्ष के लिये मनीष बरनवाल का चयन हुआ। बैठक का संचालन डा. एसपी जैन ने किया। अन्त में कोषाध्यक्ष लाल बहादुर सोनी ने आभार व्यक्त किया। बैठक में निर्भय जायसवाल, संदीप जायसवाल, धीरज पाटिल, शिवशंकर जायसवाल, दीपक सिंह, चन्दन  अग्रहरि सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

JAUNPUR 2450383156361238413

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item