मतदाता जागरूकता गोष्ठी आयोजित

बदलापुर, जौनपुर। ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति गौरीशंकर मंदिर सिंगरामऊ के प्रांगण में लोकसभा चुनाव के शत—प्रतिशत वोट हेतु मतदाता जागरूकता गोष्ठी कार्यक्रम रखा गया। विशेष रूप से पहली बार वोट करने वाले युवाओं को जागरूक किया गया। राष्ट्र निर्माण में मतदान के महत्व को बताया गया। सभी पहली बार मतदान करने के लिए उत्साहित दिखे। सभी युवक—युवतियों ने प्रसन्नता जाहिर की। इस दौरान ज्यादातर छात्र-छात्राओं ने कहा कि हम पहली बार वोट करके ऐसे जनप्रतिनिधि का चुनाव करेंगे जिसमें युवाओं को रोजगार, महिला सम्मान, स्वास्थ्य, शिक्षा‌ स्वालम्बन को बढ़ावा मिले। इस अवसर पर संस्था प्रमुख डा. अंजू सिंह, कोषाध्यक्ष शीला दुबे, सौम्या सिंह, रितिका सिंह, तनु, मंजू सिंह, सत्यजीत मौर्या, शुभम सिंह, ओपी तिवारी, सद्दाम सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

जौनपुर 7697005172368655158

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item