अवैध तमंचा के साथ युवक गिरफ्तार

 खेतासराय(जौनपुर) स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान डोभी रेलवे क्रॉसिंग से युवक को अवैध तमंचा के साथ गिरफ्तार कर लिया । आरोपित को आर्म एक्ट में चालान न्यायालय भेज दिया । 

एसएचओ दीपेंद्र सिंह ने बताया कि प्रातः लगभग 6 बजे उक्त स्थान पर एक संदिग्ध दिखाई दिया । तलाशी के दौरान उसके पास से एक अदद तमंचा 315 बोर व एक कारतूस बरामद किया । उसकी पहचान प्रियांशु सिंह पुत्र धर्मेंद्र सिंह 22 वर्ष निवास पोरईखुर्द के रूप में हुई । 

गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ के साथ उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव, राजकुमार यादव, दिनेश समेत अन्य लोग शामिल रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item