शार्ट सर्किट से रिहायशी मड़हे में लगी आग से महिला, गाय, बकरियां झुलसीं

 सिरकोनी, जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के नेवादा गांव में शनिवार को शॉर्ट सर्किट से एक रिहायशी मडहे में आग लग गयी। आग की चपेट में आकर एक महिला झुलस गई और एक गाय तथा दो बकरियां जलकर मर गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी राम आसरे पटेल के मकान से सटकर मड़हा रखे थे। दोपहर में अचानक विद्युत तार से चिंगारी निकलने लगी। जब तक कोई कुछ समझता मड़हा धू—धू कर जलने लगा। मड़हे में बंधी गाय तथा दो बकरियां जिंदा जलने लगी। गृहस्थी का काफी सामान भी मड़हे में था। सब जल गया। घर की 50 वर्षीया महिला सुखवंती देवी गाय तथा बकरियों को बचाने में गम्भीर रूप से झुलस गई। गांव के लोग काफी प्रयास के बाद आग को बुझाया। हालांकि तब तक सब कुछ जल चुका था। परिजन महिला को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय ले गये।

Related

जौनपुर 9126638266011609460

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item