दीवानी बार के अधिवक्ता के भाई व कर्मचारी के भतीजे की मौत के मामले में कंपनी देगी क्षतिपूर्ति

 सड़क दुर्घटना के 39 मामलों का हुआ निस्तारण, 2.72 करोड़ रुपए मिलेगी क्षतिपूर्ति 

दुर्घटना में उजड़े परिवारों को जल्द से जल्द क्षतिपूर्ति दिलाकर उनके जख्मों पर मरहम लगाते हैं अधिवक्ता



जौनपुर-राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल प्रभारी जज के समक्ष सड़क दुर्घटना के 39 मामलों का निस्तारण किया गया। पीड़ित परिवारों को 2.72 करोड़ रुपए  क्षतिपूर्ति मिलेगी। याचीगण की ओर से सर्वाधिक 19 मुकदमों का निस्तारण अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव द्वारा कराया गया। इसमें पीड़ित परिवारों को 1.57 करोड़ रुपए क्षतिपूर्ति मिलेगी। लोक अदालत पीठ के सदस्य अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा कि दुर्घटना में परिवार के मुखिया की मृत्यु होने पर पूरा परिवार उजड़ जाता है।मृतक के परिजनों को जल्द से जल्द क्षतिपूर्ति मिलने पर बच्चों की पढ़ाई,बेटियों की शादी व अन्य आवश्यक खर्च में मदद मिलती है। अधिवक्ता पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द क्षतिपूर्ति दिलवाकर उनके जख्मों पर मरहम लगाते हैं।

16 जुलाई 2023 को 11:00 बजे दिन बादशाही बाजार मनेछा, खेतासराय के पास कार की टक्कर से दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता नीरज यादव के  भाई प्रिंस कुमार (छात्र) की मृत्यु हो गई थी। इसके अलावा दीवानी न्यायालय के सेवानिवृत कर्मचारी मुसाफिर बाबू के भतीजे जयकिशन की 3 वर्ष पूर्व चोरसंड गौराबादशाहपुर में ट्रक से दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। दोनों मामलों में मृतक के परिजनों ने अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव के माध्यम से दुर्घटना करने वाले वाहनों के मालिक, चालक व बीमा कंपनी के खिलाफ क्षतिपूर्ति की याचिका दाखिल किया था।याची पक्ष व उनके अधिवक्ता व विपक्षी बीमा कंपनी के अधिवक्ता प्रवीण मोहन श्रीवास्तव  की आपसी सहमति से 20 लाख रुपए क्षतिपूर्ति बीमा कंपनी अदा करेगी।

Related

डाक्टर 3056015887334009743

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item