भाजपा युवा मोर्चा के नेताओं ने फूंका अखिलेश यादव का पुतला, माफी मांगे के लगाए नारे

 

जौनपुर: अखिलेश यादव के ’मठाधीश’ बयान को लेकर  भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश के दिशा निर्देश में जिलाध्यक्ष दिव्यांशु सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं

ने शाहगंज मे जेसीज चौराहा पर अखिलेश यादव होश में आओ साधु संतो का अपमान नही सहेगा हिंदुस्तान के नारे के साथ अखिलेश यादव का पुतला फूका गया पुतला दहन करने के बाद उनके बयान को हिंदू विरोधी बताया। भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी के अहवान पर कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा मुखिया अखिलेश यादव की तस्वीर पर जूते-चप्पलों की माला पहनाई और उनके खिलाफ नारेबाजी भी की। ’मठ’ को लेकर दिए गए बयान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। अखिलेश यादव ने हमारे महंत और पूरे हिंदू समाज का अपमान करने का काम किया है। उनको अपने इस बेतुके के बयान के लिए पूरे समाज से माफी मांगना चाहिए।


क्षेत्रीय मंत्री पवन पाल ने कहा कि जो पार्टी खुद माफियाओं को संरक्षण दे रही है। वह दूसरे पर इस तरीके के गंभीर आरोप कैसे लगा सकती है। इस बयान से साफ होता है कि अखिलेश यादव हिंदू धर्म के बारे में कुछ नहीं जानते। अखिलेश यादव मठाधीश-माफिया में अंतर नहीं पता वह मठ-मंदिर की भी मर्यादा भूल चुके हैं। मठाधीश को माफिया से जोड़ना यह नीचता की पराकाष्ठा है। मठ माफिया का स्थान नहीं होता है। माफिया और गुंडे तो समाजवादी पार्टी के परिवार में ही पलते हैं। गुंडे और माफिया वहीं तैयार होते हैं।


शाहगंज मंडल अध्यक्ष धीरज पाटिल ने आरोप लगाते हुए कहा कि सपा मुखिया ने मठों का अपमान कर साधु संतों का अपमान किया है। मठ सनातन धर्म की पुरातन धरोहर है। लाखों मठों का बेहद पुराना इतिहास भी रहा है। भारतीय संस्कृति एवं नव निर्माण में इन्हीं मठों का योगदान रहा है। भाजपा युवा मोर्चा मठ और साधु-संतों का अपमान किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करेगा।


उक्त अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजय सिंह विधार्थी, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनय सिंह, भाजपा नेता प्रदीप जायसवाल, भाजपा नेता संदीप जायसवाल, वेद प्रकाश जायसवाल, अरुण चौहान, मुस्तकीम अहमंद, ओम शुभम गुप्ता, सर्वेश चौरसिया, आयुष साहु सुधीर चौरसिया, जितेंद्र फागू, सचिन सिंह, प्रदीप यादव, शिवम, योगेश सिंह, चरणजीत, मंजीत, अमन, अजय, राज सहित सैकड़ों की संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related

डाक्टर 2498218083497210827

एक टिप्पणी भेजें

  1. Jis biradri k damm per sarkar banwaye Hain aaj usi biradri k neta ka putla dahan ho Raha hai

    Main Akhilesh Yadav k bayan ki tayeed karta hun

    जवाब देंहटाएं
  2. लगता है मिर्ची लग गई

    जवाब देंहटाएं

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item