रतन श्रीवास्तव सहित कई को मिला रेवांत साहित्य गौरव सम्मान

जौनपुर। प्रतिष्ठित साहित्यिक पत्रिका  एवं चर्चित सामाजिक संस्था रेवांत के तत्वावधान में बलरामपुर गार्डेन, लखनऊ में चल रहे राष्ट्रीय पुस्तक मेले के मंच पर  'रेवांत साहित्य गौरव सम्मान' तथा 'एक शाम कविता के नाम' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साहित्य गौरव पुरस्कार पाने वालों में विशेष रूप से श्री रतन कुमार श्रीवास्तव 'रतन', श्री नरेंद्र भूषण, डॉक्टर कौशल किशोर, डॉक्टर इरशाद राही, प्रो0 चंद्रेश्वर, डॉक्टर सुधा मिश्रा, श्री हरिमोहन बाजपेई, श्री निर्भय कुमार गुप्ता का नाम विशेष रूप से उल्लेखनीय है।

          इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉक्टर अनिल मिश्र ने किया तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे प्रसिद्ध वरिष्ठ साहित्यकार श्री नरेंद्र भूषण। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री राजेश मल्होत्रा द्वारा किया गया।


        कार्यक्रम के अंत में रेवांत पत्रिका की संपादक डॉक्टर अनिता श्रीवास्तव द्वारा आए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

Related

डाक्टर 2073173245199009557

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item