बाबा ने बकरी को ईंट से मार डाला, लोगों में आक्रोश

 


गौराबादशाहपुर, जौनपुर।गौराबादशाहपुर कस्बा के बमैला में स्थित नागा बाबा कुटी के एक बाबा पर रविवार की सुबह बकरी को ईंट से मार डालने का आरोप लोगों ने लगाया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में लगी रही। बमैला निवासी सुनील सोनकर का कहना है कि उसकी गर्भवती बकरी चरते हुये कुटी के पास चली गयी। कुटी के एक बाबा ने बकरी को ईंट से मारा। जिससे बकरी की मौके पर ही मौत हो गयी। इस बात की जानकारी होते ही लोग आक्रोशित होकर कुटी पर जुट गये। लोगों के जुटते बाबा फरार हो गये। एसओ राजाराम द्विवेदी का कहना है कि घटना हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

Related

जौनपुर 7716109854208272141

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item