एक युद्व नशे के विरूद्व अभियान में मांगी गई शिक्षकों की मदद
https://www.shirazehind.com/2024/09/blog-post_36.html
जौनपुर। जिलाधिकारी श्री रविन्द कुमार मॉदड़ के निर्देशानुसार जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पाण्डेय के कुशल प्रवेक्षण में महिला कल्याण विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा सहदेव इण्टर कालेज भोड़ा में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं किशोर न्याय (बालकों का देख-रेख एवं सरंक्षण) अधिनियम 2015 यथा संशोधित 2021, यौन हिसा से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012, बाल विवाह प्रतिशेध अधिनियम एवं एक युद्व नशे के विरूद्व विशय पर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन प्रधानाचार्य राकेश यादव की अध्यक्षता में किया गया।
कार्यक्रम बाल सरंक्षण अधिकारी चन्दन राय द्वारा किशोर न्याय (बालकों का देख-रेख एवं सरंक्षण) अधिनियम 2015 यथा संसोधित 2021, यौन हिसा से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की चर्चा करते हुए स्पान्सरशिप योजना मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए विभिन्न हेल्प लाइन नं० (1098, 181, 1090,112, 102, 108, ) के बारे मे बच्चो को जानकारी दी गयी एवं उनको प्रश्नों का भी जवाब दिया गया।
तेज बहादुर सिंह, थानाध्यक्ष ए0एच0टी0यू0 द्वारा बच्चों की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही बाल विवाह के प्रति लोगों का जागरूक किया गया। एक युद्व नशे के विरूद्व अभियान में सभी अध्यापकों से मदद मॉगी गयी और बच्चों को नशे के दुष्परिणाम के बारे में विस्तारण से जानकारी दी गयी और विद्यालय को नशा मुक्त बनाये जाने का आवाहन किया गया। अखिलेश सिंह हैड कान्स्टेबल ए0एच0टी0यू0, महिला कास्टेबल के साथ ही विद्यालय के सभी अध्यापका अध्यापिकाओं मे भी प्रतिभाग किया और प्रश्नों पूछे।

