दबंगो ने एक युवक को बंधक बनाकर विधवा महिला की मांग में भरवा दिया सिंदुर

जौनपुर। पवारा थाना क्षेत्र के रामपुर सवाई गांव के कुछ दबंगो ने एक युवक को बिजली के पोल में बांधकर तीन बच्चो की विधवा महिला के साथ जबरदस्ती शादी करा दिया। इस वारदात का वीडियों सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपियों को शांतिभंग के आरोप में चलान कर दिया। हलांकि वायरल वीडियों की पुष्टि शिराज ए हिन्द डॉट काम नही कर रहा है। 

शनिवार की सुबह से एक वीडियों सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियों में साफ दिखाई दे रहा है कि एक युवक को बिजली की पोल से बांधा गया है उसके सामने खड़ी महिला के मांग में सिंदुर भर रहा है दूसरी तरफ भारी संख्या मंे युवक पूरे मामले को अपने मोबाईल के कैमरे में कैद कर रहे है। 

सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार यह वीडियों पवारा थाना क्षेत्र के रामपुर सवाई गांव का है। दरअसल इस गांव की एक विधवा महिला तीन बच्चों के साथ रहती है। उक्त महिला से मिलने के लिए अक्सर एक युवक आता है। ग्रामीणों को शक है कि उक्त महिला से युवक सम्बंध है इसी शक के कारण युवक को दबंग ग्रामीणों ने पकड़कर मारपीटा उसके बाद बिजली की पोल में बांधकर जबरदस्ती विधवा महिला के मांग में सिंदुर भरवा दिया। 

इस वारदात की वीडियों सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद हरकत में आयी पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके आरोपियों का शांतिभंग में चलान कर दिया। 




Related

जौनपुर 7310079863321247928

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item