भाजपा नेता के सरकारी गनर की गोली लगने से मौत

 


जौनपुर। बीजेपी नेता मनोज सिंह के सरकारी गनर रत्नेश प्रजापति की गोली लगने मौत हो गई। सिपाही की मौत की खबर मिलते पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई। एसपी समेत भारी पुलिस फोर्स जिला अस्पताल पहुंचे, कुछ लोगों से पूछताछ करने के बाद जांच पड़ताल कर रहे है। 


 बरसठी थाना क्षेत्र के बबुरी गांव के निवासी मनोज सिंह भाजपा नेता है , मनोज 2020 में मल्हनी विधानसभा उप चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार थे । उनकी सुरक्षा के लिए ड्यूटी लगाया गनर रत्नेश प्रजापति की आज सुबह करीब छह बजे  गोली लगने से बुरी तरह जख्मी हो गया , उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां पर उसकी मौत हो गई।  

एसपी देहात ने बताया कि आज सुबह अपने असलहे की सफाई कर रहा था अचानक गोली चल गई , जिससे कांस्टेबल बुरी तरह जख्मी हो गया उसे अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसकी मौत हो गई। 

एसपी डॉ अजयपाल शर्मा समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। 


Related

डाक्टर 1996762048373040677

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item