तेज रफ्तार कार एवं ई—रिक्शा में हुई टक्कर, तीन घायल

 धर्मापुर, जौनपुर। जौनपुर—आजमगढ़ हाईवे स्थित महरूपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार कार एवं इलेक्ट्रिक ई रिक्शा में टक्कर हो गया जिसमें 3 घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरुद्दीनपुर गांव निवासी राजेश यादव जो की इलेक्ट्रिक ई रिक्शा चलाकर अपना भरण पोषण करता है। राजेश बीती देर रात में लगभग 10 बजे शहर के तरफ से अपने इलेक्ट्रिक ई रिक्शा पर अपने बेटे सागर को बैठाकर वापस घर लौट रहा था। जैसे ही वह जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे स्थित महरुपुर गांव के पास पहुंचा तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार से टक्कर हो गई। टक्कर से ई-रिक्शा चालक राजेश यादव (40) उसका पुत्र सागर यादव (13) एवं कार चालक लोरिक (35) निवासी कबीरुद्दीनपुर घायल हो गये। राजेश और सागर को हाथ में तथा सर में चोट आई। दुर्घटना की जानकारी होने पर मौके पर पुलिस पहुच गयी। पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोरसंड गौराबादशाहपुर भिजवाया। वहीं घटना में कार एवं इलेक्ट्रिक ई रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। तीनो घायल कबीरुद्दीनपुर गांव ही है। थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुच गयी। पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

Related

डाक्टर 7909741764423212093

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item