अंजुमन रहमानिया सीरत कमेटी की बैठक सम्पन्न

 जौनपुर। जश्ने ईद मिलाद उन नबी मनाए जाने को लेकर अंजुमन रहमानिया सीरत कमेटी की बैठक रविवार को मल्हनी पड़ाव मस्जिद के पास रखी गई जिसकी शुरुआत हनीफुल कादरी साहब की किरात से हुई। बैठक की अध्यक्षता सैफ़ुद्दीन सिद्दीकी उर्फ कैस ने किया। बैठक में ईद मिलादुन्नबी के पर्व को लेकर रूप—रेखा तैयार की गई। बैठक में सभी के अलग—अलग पद निर्धारित किये गये जिससे प्रोग्राम सकुशल सम्पन्न किया जा सके। सभासद शाहनवाज़ मंसूर अध्यक्ष चुने गये। जनरल सेक्रेटरी सभासद अशफाक मंसूरी, खजांची शाहनवाज अहमद सभासद, खजांची साजिद अली उर्फ गल्लू डढ़ियाना टोला बनाये गये।

सभासद शाहनवाज मंसूर ने बताया कि 27 और 28 को अंजुमन रहमानिया खुर्द की जानिब से एक जुलूस शब ए विलादत उठता है जिसका इहतिमाम शाही जामा मस्जिद से उठकर रौज़ा ए कदम रसूल पर जाकर होगा। दूसरे दिन उसी प्रांगड़ में एक जलसा ए सीरतुन्नबी होगा जिसमें शहर की तमाम अंजुमनें अपनी नात का मुज़ाहिरा करेंगी। बैठक में
सद्दाम हुसैन, वसीम, असलम मंसूरी, मोहम्मद उमर, अब्दुल्लाह तिवारी, फरीदुल हक, राजन मुहम्मद, अल्ताफ खां, मुहम्मद आसिफ खान, अजीजुर्रहमान, औरंगजेब खान उर्फ रज्जू, नोमान सिद्दीकी, मुहम्मद चांद, सेराज अहमद, मुहम्मद आदि मौजूद रहे।

Related

जौनपुर 3208100527623047506

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item