गोड़िला में पधारे गजानन, हुये भजन कीर्तन
https://www.shirazehind.com/2024/09/blog-post_734.html
शाहगंज, जौनपुर। बीबीगंज चौकी क्षेत्र के गोड़िला गांव में मुंबई की तरह गणेश चतुर्थी बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। मुंबई में रहने वाले डॉ सुनील विश्वकर्मा ने दूसरी बार गणेश चतुर्थी उत्सव अपने गांव में मानने का संकल्प लिया। उन्होंने मुंबई से आते समय गणेश जी की मूर्ति शहर से खरीदकर गांव में लाकर विराजमान किया। उन्होंने बताया कि भगवान गणेश बुद्धि और ज्ञान के देवता हैं। भगवान गणेश का जन्म मध्यान काल में हुआ था, इसलिए मध्याह्न में पूजा-अर्चना उपयुक्त माना गया है। पुजारी राम अजोर विश्वकर्मा ने गणेश जी की मूर्ति को बहुत ही मनभाव से सजाया व उन्हें छप्पन भोग लगाया। सायं में भजन कीर्तन करने उमड़े श्रद्धालुओं ने गणेश चतुर्थी पर देवा हो देवा, गणपति देवा, गणपति बप्पा मोरया आदि भजनों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर डॉ सुनील विश्वकर्मा, शशिकांत विश्वकर्मा, नितेश विश्वकर्मा, उमाकान्त विश्वकर्मा, अनूप जायसवाल, संदीप जायसवाल, शिवा शर्मा, संजय चौहान, संतोष पाण्डेय, अच्छे लाल विश्वकर्मा, रामगणेश विश्वकर्मा, अभिषेक, भोला विश्वकर्मा, सात्विक, त्रिशा, मिष्टी, सुभम आदि उपस्थित रहे।

