पूर्वांचल युवा महोत्सव में कलाकारों का होगा समागम, बिखेरेंगे जलवा : दिनेश तिवारी
तीन दिवसीय 'जौनपुर युवा महोत्सव' 26 अक्टूबर से शुरू
जौनपुर । नगर के सिद्धार्थ उपवन में आयोजित तीन दिवसीय पूर्वांचल युवा महोत्सव का शुभारंभ 26 अक्टूबर को होगा। तीन दिवसीय महोत्सव में पूर्वांचल के विभिन्न जिलों के ग्रामीणांचल के आने वाले प्रतिभावान बच्चों को मंच मिलेगा। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने में आयोजन समिति जुटी है। गुरुवार को नगर के एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्वांचल युवा महोत्सव के बुकलेट का विमोचन भी किया गया।पूर्वांचल युवा महोत्सव के आयोजक /अध्यक्ष डॉ दिनेश कुमार तिवारी ने बताया कि जिले में होने वाले अन्य महोत्सव की तरह इस महोत्सव का उद्देश्य किसी बड़े स्टार या बाहरी कलाकार को बुलाना कदापि नही है। बल्कि पूर्वांचल के युवा उभरते कलाकारों, छोटे बच्चों- युवाओं को एक मंच देने के उद्देश्य से ही विगत वर्ष इस महोत्सव की शुरुआत की गई। 26 से 28 अक्टूबर प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक होने वाले इस महोत्सव में तीनों दिन शिक्षा, कला, साहित्य, संगीत, खेल, व अन्य विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े मेधावी और प्रतिभावान बच्चों और युवाओं को उचित मंच देकर उनका प्रोत्साहन किया जाएगा। इसके साथ ही देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद जवानों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को भी सम्मानित किया जाएगा।
इस दौरान पूर्वांचल महोत्सव के संरक्षक अशोक दुबे, महामंत्री निवेदिता राय, संजय सिंह, ज्ञान प्रकाश पाठक, श्यामिनी सिंह, निशांत सिंह 'भोलू', सैय्यद शम्स अब्बास, उपेंद्र मिश्रा, अविनाश दुबे समेत कई अन्य लोग उपस्थित रहे।


Ama purvanchal mahotsav ki B? hojpuri mahotsav
जवाब देंहटाएंYuva mahotsav k naam per dharmik rangarang karyakarm hota hai
Yuva naam ki koi cheez raheti bhi