जौनपुर की बेटी ने जापान और रशिया को हराकर जीती मेडल

 कूड़ी- यूरोशियन कप चैंपियनशिप में वैष्णवी ने किया देश का नाम रोशन

जौनपुर। ऐशियाई देश मेरीवन आर्मेनिया में 16 से 25 अक्टूबर तक कूड़ो की अंतरराष्ट्रीय यूरोप एशिया चैंपियनशिप प्रतियोगिता सम्पन्न हुई।

भारतीय द‌ल की वैष्णवी सिंह गजब की प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कास्य पदक पर कब्जा किया , उसने जापान व रशिया के खिलाड़ि‌यों को शिकस्त दी । भारत के हेड कोच एवं कुड़ो एशिया के महासचिव हान्शी मेहुल वोरा के नेतृत्व में भारतीय दल अर्मेनिया गया था। अंतरराष्ट्रीय कूडो जगत में वैष्णवी ने भारत के लिए मेडल लाकर अपने राज्य उत्तरप्रदेश व जिला-जौनपुर का नाम रोशन किया। कुड़ो एसोशियेशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद एजाज खान,  सेक्रेटरी विजय कसेरा के निर्देशन में प्रशिक्षण ले रही है।



   वैष्णवी जौनपुर जिले के नाहरमाउ टिकरा गाँव की निवासी है। उसने इस मेडल का श्रेय अपने कोच-मोहम्मद एजाज खान व विजय कसेरा एवं अपने पिता संजय सिंह को दी है। 

वैष्णवी सेकंड डेन में ब्लैक बेल्ट एवं दस साल से  इंटरनेशनल नेशनल चैंपियन है।  राष्ट्रीय कुडो संघ के चेयरमेन वैष्णवी की शानदार जीत पर एवं बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार, फिल्म जगत के  जान अब्राहम, भारत के हेड कोच हांन्शी मेहुल वोरा तकी ने वैष्णवी को फिल्म जगत एवं भारतीय दल को बधाई एवं शुभ‌कामनाएं देते हुए उनके उज्वल भविस्य की कामना की है।

Related

JAUNPUR 7882773123807494063

एक टिप्पणी भेजें

  1. हमारे देश के गौरव है खिलाड़ी
    I proud of you 🥇🥇🥇🥇

    जवाब देंहटाएं
  2. हम भारतीयों को आपके गर्व है अपने देश का नाम रोशन किया है आई प्राउड ऑफ़ यू

    जवाब देंहटाएं
  3. भारत माता की जय
    हर हर महादेव
    सुभकामनाएँ

    जवाब देंहटाएं

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item