जिसका लोकापर्ण डीएम, नगर पालिका अध्यक्ष ने किया था उसी कार्य को कराने के लिए नगर पालिका ने निकाला टेण्डर !

file. photo लोकापर्ण एवं शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करती हुई  नगर पालिका परिषद अध्यक्ष और उनके पति 

जौनपुर। जिले में एक और अजब गजब मामला सामने आया है। कारगिल दिवस के मौके पर जिस कार्य का लोकापर्ण जिलाधिकारी और नगर पालिका परिषद अध्यक्ष व उनके पति किया था , उसी कार्य को कराने के लिए नगर पालिका परिषद ने उद्घाटन के ठीक 14 दिन बाद टेण्डर निकाला है। यह गड़बड़ झाला सामने के आने के बाद जन चर्चाएं तेज हो गयी है। हैरत की बात यह कि इस इस मामले पर जेई और ईओं से बात किया गया तो दोनो जिम्मेदार अधिकारियों ने मेरे जानकारी में न होने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया। 

कलेक्टेªट कचेहरी के पास जिला सैनिक कल्याण का आफिस है। इस आफिस के बाहर कारगिल शहीदों की याद में एक स्मृति स्थल बनाया गया है। इस स्मृति स्थल का कायाकल्प करके बीते 26 जुलाई को कारगिल दिवस के मौके पर तत्कालीन जिलाधिकारी रविन्द कुमार, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनोरमा मौर्या और उनके पति रामसूरत मौर्या ने लोकार्पण किया तथा शहीदों को अपना श्रध्दासुमन अर्पित किया था। इसी स्थल पर ग्रेनाइट पत्थर और स्टील की रेलिंग लगाने के लिए 9 अगस्त को अखबार में टेण्डर निकाला गया जिसका अनुमानित लागत 3 लाख 77 हजार रूपये है। 

यह मामला समाने आने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। 

इस मामले की जानकारी के लिए शिराज ए हिन्द डॉट काम ने पहले जेई से बात किया तो उन्होने एक सिरे से कहा कि मुझे कुछ मालूम नही है। उसके बाद ईओं से बात किया गया तो उन्होने कहा ऐसा कोई मामला मेरे संज्ञान में नही है जब सामने आयेगा तो देखा जायेगा। 


Related

जौनपुर 5228474338550757921

एक टिप्पणी भेजें

  1. नगर पालिका में भूत टेन्डर निकालते हैं क्या जो किसी को पता नहीं चलता

    जवाब देंहटाएं

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item