दरोगा साहब ने ईगो में कर दिया गाड़ी का चालान
जफराबाद (जौनपुर) सड़क किनारे बस से परिवार के आने का इंतजार करने वाले व्यक्ति से पूछताछ के दौरान दरोगा साहब का स्वाभिमान जाग गया। मौखिक बेतमीजी करने लगे। पीड़ित ने जब साहब को उनके बेतमीजी का एहसाह कराया तो साहब ने "खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे" का कार्य किया। बिना कारण के पीड़ित के जाने के बाद चार पहिया गाड़ी का चालान कर दिया।
लाइन बाजार थाना के मियांपुर चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुरेश सिंह, शनिवार को रात करीब 12:00 बजे गश्त कर रहे थे। थाना क्षेत्र निवासी अखिलेश सिंह रोडवेज बस से आ रहे अपने परिवार के इंतजार में लाइन बाजार थाने के पास सड़क किनारे चार पहिया वाहन से खड़े थे। चौकी इंचार्ज सुरेश सिंह की थाने के पास खड़ी गाड़ी के प्रति अनहोनी की चिंता जाग गई। इंक्वारी करने के लिए रुक गए। पुलिसिया अंदाज में रौब दिखाते हुए अपराधियों जैसा व्यवहार करते हुए पूछताछ करना शुरू कर दिया। अखिलेश ने उनके पुलिसिया रौब और बेतमीजी पर आपत्ति जताया। पीड़ित ने जब मामले को उच्च अधिकारियों को संज्ञान में डालने की बात कही तो साहब ठंडे पड़ गए। लेकिन इनका ईगो ठंडा नहीं पड़ा। कुछ नहीं कर पाए तो गाड़ी की फोटो खींचकर मोबाइल से चालान कर दिया। पीड़ित अखिलेश ने मोबाइल पर चालान का मैसेज देखने के बाद मामले में उक्त दरोगा की शिकायत क्षेत्राधिकार देवेश कुमार सिंह तथा थाना अध्यक्ष लाइन बाजार के के मिश्रा से रात में ही किया। देवेश सिंह तथा थाना अध्यक्ष ने पीड़ित के साथ दुर्व्यवहार तथा पद के दुरुपयोग में करवाई का आश्वासन दिया।


ऐसे अधिकारी अपने गलत आचरण से सरकार को बदनाम करते हैं
जवाब देंहटाएं